फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Murder Case: कोर्ट में शादी कर पिता को दे रही थी झांसा, बेटी के प्रेमी ने कराई थी पटना में वकील की हत्या

Tue, 15 Jul 2025 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: घर में, अपनी ही बेटी जब झांसा दे तो पिता के साथ यह असंभव नहीं। पटना के वकील जितेंद्र मेहता की बेटी ने तीन साल पहले एक शादीशुदा युवक से कोर्ट में शादी रचा ली थी। मेहता इनके प्रेम में आड़े आ रहे थे तो प्रेमी-सह-पति ने मरवा दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मृतक और पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के चर्चित अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मेहता की हत्या के सनसनीखेज मामले का पटना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार वकील की बड़ी बेटी के प्रेमी ने ही अपने साथी अपराधियों के साथ मिलकर उनकी हत्या करवाई थी।

क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

13 जुलाई रविवार को पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मेहता को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मेहता को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मामले की गुत्थी सुलझाई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अधिवक्ता की बड़ी बेटी का प्रेम संबंध सोनू कुमार नामक युवक से था।

एसएसपी कर्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जितेंद्र मेहता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद दोनों ने 2022 में कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन पिता इस विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि सोनू पहले से शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। वह एसी रिपेयरिंग का काम करता था।

पढ़ें: नीतीश सरकार की कैबिनेट का बड़ा फैसला, हाजीपुर केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि स्थानांतरण को दी मंजूरी

हत्या की साजिश ऐसे रची गई

विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक पिता के विरोध से तंग आकर सोनू ने जितेंद्र मेहता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सोनू को लगा कि जब तक मेहता जीवित रहेंगे, उसका संबंध आगे नहीं बढ़ पाएगा। साजिश में सोनू के साथ आकाश और मो. अली ने भी सहयोग किया। इन लोगों ने दो शूटर आदित्य कुमार और निरंजन कुमार की व्यवस्था की। हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी तय हुई जिसमें दस हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, बाकी रकम घटना के बाद देने की बात थी। योजना के अनुसार आदित्य ने गोली चलाई जबकि निरंजन बाइक चला रहा था। वारदात में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

48 घंटे में आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

पटना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस हत्या में शामिल कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि शूटरों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जितेंद्र मेहता की बड़ी बेटी इस साजिश में शामिल थी या नहीं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें