फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 'देसी इलाज ही नहीं, एलोपैथ दवा और सर्जरी भी करता हूं'- डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्यों कहा ऐसा?

Wed, 07 Jan 2026 02:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Land Revenue : भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा पूरी तरह एक्शन में हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वालों के लिए मैं देसी इलाज पर विश्वास करता हूं और अगर ऑपरेशन की जरूरत हुई तो मैं एलोपैथ का इलाज भी कर सकता हूं।
विज्ञापन
भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं देसी इलाज पर विश्वास करता हूं और अगर ऑपरेशन की जरूरत हुई तो मेरे पास एलोपैथ की भी व्यवस्था है। यह कहना है भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग गलत करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अंचलवार मॉनिटरिंग शुरू हो चुकी है। मैं अपने कार्यालय में ऑनलाइन कॉल सेंटर की भी व्यवस्था कर रहा हूं ताकि पदाधिकारियों पर रोज मॉनिटरिंग की जा सके। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी अपने कर्मचारियों और अधिकारियों पर मैं नजर रखूंगा, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। सीओ से मॉनिटरिंग और उनसे संवाद की व्यवस्था में कर रहा हूं ताकि यह पता चल सके कि हमारे राजस्व पदाधिकारी और अंचल अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर मामले का निष्पादन कर रहे हैं या बाहर घूम रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: कश्मीर से ज्यादा ठंड बिहार में, चार डिग्री तक पहुंचा पारा; अगले पांच दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
विज्ञापन


भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मैं सब जगह सीसीटीवी कैमरे भी की भी व्यवस्था में लगा हूं ताकि इस बात की भी पड़ताल हो सके कि काम हो रहा है या नहीं। सीसीटीवी लगाने के पीछे मकसद यह है कि हमारे अधिकारी के आसपास कुछ उस तरह का कोई गलत आदमी तो नहीं बैठा है। उन्होंने कहा कि मैंने नगर विकास विभाग में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। हमारे कार्यपालक पदाधिकारी के भी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि उनकी समय-समय पर मॉनिटरिंग किया जा सके। फिलहाल वहां कॉल सेंटर नहीं है लेकिन बहुत जल्द वहां भी कॉल सेंटर बनाने की व्यवस्था की जाएगी। इन सब बातों के लिए वहां के प्रधान सचिव को कल निर्देश दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Patna High Court: जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राजस्व भूमि सुधार विभाग ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है जबकि नगर विकास विभाग शहरी क्षेत्र से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन दोनों विभाग पर नियंत्रित करने की जिम्मेदारी मुझे दी है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा सके और बिहार में सुशासन स्थापित हो सके। विजय सिन्हा ने कहा कि अराजकता फैलाने वाले लोग चिन्हित हो रहे हैं। विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है. जो लोग नहीं सुधरेंगे उन्हें शासन और प्रशासन में बैठे लोग उन्हें अच्छी तरह से सुधार देंगे। 
यह खबर भी पढ़ें-BSSC Bihar: बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा; नियुक्ति के तीन दिन बाद ही आलोक राज ने छोड़ी कुर्सी

 भू राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे जन संवाद का मकसद है, आमने-सामने बैठकर मामले का समाधान करना। इसके लिए हमारे पदाधिकारी से लेकर सारे कर्मचारी मौजूद हैं और किन्ही को इफ बट की जरूरत नहीं पड़ती है। जनता के हित में सही काम करने वालों को विभाग सम्मान देगा और जो कोई भी जनता का अपमान करेगा या और अजकता फैलाने की कोशिश करेगा उनके खिलाफ विभाग और सरकार बहुत सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के सभी 264 नगर निकायों में सक्रिय माफिया की नकेल कसने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य के सभी 264 नगर निकायों से जारी किये जाने वाले टेंडर में एनजीओ, नन प्रॉफिट कंपनियों के साथ छोटी कंपनियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया है, ताकि उनके कामकाज में एकरूपता के साथ स्वस्थ कॉम्पीटिशन भी हो सके। उन्होंने  नगर विकास एवं आवास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: हिजाब, नकाब, मास्क... सब बंद; चेहरा या पहचान छिपाते हुए बिहार में ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश नहीं

समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बड़ी कंपनियां अपने साथ काम करने वाले सफाई कर्मियों का शोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियां न सिर्फ अपने कर्मचारियों का शोषण करती हैं बल्कि उन्हें उनके काम का उचित भुगतान भी नहीं करती हैं। यदि छोटी कंपनियों को नगर निकायों द्वारा जारी किये जाने वाले टेंडर में शामिल किया जाता है तो इससे उनके कामकाज में एक स्वस्थ प्रतियोगिता होगी और कामकाज में भी बड़े बदलाव दिखने लगेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने अधिकारियों से ऐसी आउटसोर्सिंग कंपनियों का ब्यौरा भी तलब किया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी रोजगार के नए अवसर सृजित किये जाएंगे। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: विधानसभा की तरह इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी, EVM से पड़ेंगे वोट; और क्या-क्या बदल रहा?

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने विभागीय अधिकारियों से गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करने तथा उनमें जो बिहार के लिए उपयोगी होंगी, उन्हें लागू करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान में लगी सभी कंपनियों का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न नगर निगमों और अन्य नगर निकायों में सक्रिय माफिया की नकेल कसनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमें कई नगर निगम और नगर निकायों में सक्रिय माफियाओं की शिकायत मिली है कि उन्होंने बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अपना कब्जा जमा रखा है। इस समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा और अपर सचिव मनोज कुमार समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें