राजद नेत्री रोहिणी आचार्य तथा पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
निशांत कुमार को दीं शुभकामनाएं
हालांकि रोहिणी आचार्य ने अपने संदेश में निशांत कुमार को राजनीति में आने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा कि वैसे निशांत को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं...। राजनीति में स्वागत है निशांत का इस उम्मीद के साथ कि निशांत आपकी तरह कुर्सी से चिपके रहने की राजनीति के इतर जनसरोकार की राजनीति करेंगे और फासीवादी भाजपा के आगे आपकी तरह कभी मजबूर, लाचार और बेबस नहीं दिखेंगे...।