फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nishant Kumar: जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, सदस्यता ग्रहण के बाद बिहार की जनता को क्या मैसेज दिया?

Sun, 08 Mar 2026 01:39 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

JDU News Updates: आज जनता दल यूनाईटेड को उत्तराधिकारी मिल गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को नमन करता हूं। 
विज्ञापन
जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड में शामिल हो चुके हैं। वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार वहां मौजूद नहीं थे। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा कि मैं जदयू के कार्यकर्ता, नेता और बिहार की जनता को नमन करता हूं। मैं आज से पार्टी का सदस्य बन चुका हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में मैं सेवा करता रहूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने की घोषणा की है। यह उनका निजी फैसला है। मैं इस फैसले का आदर करता हूं और इसे स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।

विज्ञापन


जनता को क्या मैसेज दिया निशांत ने?
निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता ने बिहार की जनता के लिए जो काम किया है, उसे मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगा। आप सब ने जो विश्वास किया, उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता के हृदय में खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता ने जनता के लिए जो किया, वह सबको याद रहेगा। जनता को मेरे पिता पर गर्व है। वह अपना जीवन बिहार के लिए समर्पित कर दिया। आज से मैं राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहा हूं। अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है। इसके लिए मुझे जनता का आशीर्वाद चाहिए। मैं आप सभी को नमन करता हूं। 

संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। - फोटो : अमर उजाला
कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा?
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्तओं का धन्यवाद किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड परिवार में आज एक नया अध्याय जुड़ा है।निशांत कुमार का पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होना केवल एक सदस्यता नहीं, बल्कि एक समृद्ध राजनीतिक और सामाजिक विरासत के नए वाहक का आगमन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों से सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा की जो मजबूत परंपरा स्थापित की है, वह आज पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। उसी विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के कंधों पर भी है। मुझे विश्वास है कि निशांत जी हमारे नेता नीतीश जी के आदर्शों, जनसेवा की भावना और बिहार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे तथा समाज और राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें इस नई राजनीतिक यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

जानिए जदयू कार्यकताओं ने क्या कहां?
इधर, जदयू दफ्तर में सुबह से राज्य के सभी जिलों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हमलोगों के बहुत बड़ा दिन है। निशांत पार्टी में शामिल हुए इससे हमलोगों में काफी खुशी है। वह भी इंजीनियर हैं। नीतीश कुमार की तरह ही वह भी बिहार के विकास का काम करेंगे। इधर, जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। समर्थकों में उत्साह है।
विज्ञापन

घोड़े लेकर पहुंचे समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
निशांत ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया
जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि आज पार्टी के लिए बड़ा दिन है। निशांत कुमार पार्टी में शामिल हो चुके हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोक है। इससे कितने लोग परेशान हो जाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमलोग चाहते हैं निशांत ही बिहार के मुख्यमंत्री बनें। नीतीश कुमार के बाद वह अच्छे तरीके से राज्य संभाल सकते हैं। 

Bihar CM: जदयू भी भाजपा के साथ करेगी खेला? JDU प्रदेश अध्यक्ष बोले- सीएम नीतीश कुमार को जनादेश मिला है

एक दिन पहले निशांत ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी
एक दिन पहले यानी शनिवार को निशांत कुमार ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की थी। इसमें मंत्री श्रवण कुमार समेत पार्टी के अन्य नेता भी शामिल हुए थे। निशांत ने कई बातों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अपनी राय भी ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें