फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karmanasha River: जैतपुरा पंप नहर योजना से सिंचाई को नया जीवन, नुआंव प्रखंड की कई हेक्टेयर भूमि होगी लाभांवित

Sat, 10 May 2025 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

कर्मनाशा नदी पर जैतपुरा पंप नहर योजना से सिंचाई को नया जीवन मिलेगा। साथ ही नुआंव प्रखंड की 1555 हेक्टेयर भूमि लाभांवित होगी।
विज्ञापन
कर्मनाशा नदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा से सशक्त बनाने की दिशा में जल संसाधन विभाग द्वारा कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड में जैतपुरा पम्प नहर योजना का निर्माण कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। योजना के तहत कर्मनाशा नदी से जल को लिफ्ट कर नुआंव, अकोली और पंजराव पंचायतों के अंतर्गत आने वाले गांवों की कुल 1555 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना की भौतिक प्रगति 93 प्रतिशत हो चुकी है। पम्प हाउस का निर्माण, पम्पों की अधिष्ठापना और मुख्य नहर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि चाहरदीवारी का कार्य अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें: बड़हिया में खुलेगा दलहन विकास कार्यालय, पर्याप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष उल्लेखनीय है कि खरीफ सिंचाई 2023 के दौरान पम्पों का सफलतापूर्वक संचालन कर नहर में जलश्राव प्रवाहित किया गया, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। इस योजना के पूरी तरह क्रियान्वित होने से क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी, जिससे फसल उत्पादकता में वृद्धि के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। 

यह भी पढ़ें: बिहार का पहला एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप बनने की ओर एक बड़ा कदम, पर्यावरण, IMC गया को मिली मंजूरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें