बिहार में मोकामा हत्याकांड के बाद आयोग सख्त
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया
एसएसपी ने बताया कि हिंसक झड़प चुनाव में उम्मीदवार- अनंत सिंह की मौजूदगी में हुई थी, पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी बनाया है। अनंत सिंह को उनके साथियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा और पुलिस हत्याकांड की जांच जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि घोसवरी थाना को दोनों राजनीतिक खेमों के बीच विवाद और झड़प की सूचना मिली। पुलिस ने तारतर गांव के पास हुई इस हिंसा के मामले में तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया। हिंसा के दौरान जान गंवाने वाले दुलारचंद यादव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
ये भी पढ़ें- Anant Singh Arrest: गिरफ्तारी के बाद मोकामा से पटना लाए गए अनंत सिंह, जनसुराज प्रत्याशी पीयूष ने कही ये बात
कौन थे दुलारचंद यादव ?
गौरतलब है कि कहा जा रहा है कि मृतक दुलारचंद यादव, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के चाचा थे, हालांकि यह बात गलत है। बता दे कि दुलारचंद यादव जाति से थे और वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी रहे थे। वह खुद राजद समर्थक थे। वह राजद की सीट से टिकट भी लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तब उन्होंने कुछ दिनों से जन सुराज पार्टी के साथ नजदीकी बढानी शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ जन सुराज के मोकामा विधानसभा प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष धानुक जाति से हैं।
बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच अनंत सिंह गिरफ्तार
- फोटो : पीटीआई वीडियो ग्रैब
इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता लगा
बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या के बाद
अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ अजय कुमार के मुताबिक दुलारचंद यादव की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी गई है। अब तक के रिपोर्ट में जो बात सामने आई, वह यह है कि उन्हें अंदरूनी चोट थी। बाएं पैर में गोली लगी है, लेकिन उस गोली से मौत नहीं हो सकती। गोली ठेहुना के आर-पार हो गई थी। पूरे शरीर में चोट लगी थी। सीने में भी चोट थी। 10-12 एक्स-रे भी किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि दुलारचंद यादव की मौत आंतरिक चोट से हुई है। उनके सीने की हड्डी और पसलियों की हड्डियां कई जगह से टूटी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि गोली लगने से उनकी मौत नहीं हुई है, वहीं रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत के भी थोड़े से आसार हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट में पूरे शरीर पर गाड़ी के टायर के निशान या सबूत नहीं मिले हैं। छाती के हड्डियां और पसलियों में कई जगह फ्रैक्चर है, बाई छाती की हड्डी अंदर धंसी हुई है। बाएं पैर के एंकल ज्वाइंट के पास से बीच में गोली घुसी और साइड से निकल गई है।
दुलारचंद यादव हत्याकांड: ये खबरें भी पढ़ें-
कब और कहां हुई हत्या, बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच तनाव
गौरतलब है कि बिहार में विगत 30 अक्तूबर (बृहस्पतिवार) को दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के साथ मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे हिंसक झड़प की खबर आई थी। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दबदबे वाले इस क्षेत्र (मोकामा) में कथित तौर पर अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।