फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जननायक की पुण्यतिथि पर बापू सभागार पहुंचे तेजस्वी, कहा- कर्पूरी ठाकुर का सपना अब तक पूरा नहीं हुआ

Tue, 17 Feb 2026 03:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग उनका सपना हर हाल में पूरा करके ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी और जननायक के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राजद प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कई दिनों बाद शनिवार को पटना में सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी की 38वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह पटना स्थित बापू सभागार में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आयोजित पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


शोषितों के लिए आवाज बुलंद की
तेजस्वी यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर हम सभी एकत्र हुए हैं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में मृदुल और शुचितापूर्ण आचरण का पालन करते हुए वंचितों और शोषितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महान स्वतंत्रता सेनानी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन है। जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा दिखाए गए सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्येक कार्यकर्ता चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
 Bihar Vidhan Sabha Live: 'बेचारा' विवाद पर विधानसभा के अंदर और बाहर फिर से हंगामा, जानिए किसने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी
इस दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का सपना अब तक पूरा नहीं हुआ है। बिहार में गरीबी, पलायन और बेरोजगारी की गंभीर समस्या है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 20 वर्षों से सत्ता में रहे लोग ही कर्पूरी जी के विचारों का विरोध करते रहे हैं। आज वह लोग कर्पूरी जी के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, उनका सपना बिहार का यह बेटा पूरा करेगा। राजद का हर कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें