फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी प्रशांत किशोर; PK और पत्नी की कुल संपत्ति 198 करोड़

Mon, 13 Jul 2026 07:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bankipur Vidhan Sabha : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में उतरने के बाद प्रशांत किशोर की संपत्तियों का औपचारिक तौर पर खुलासा हुआ है। पीके और उनकी पत्नी 198 करोड़ के मालिक हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग को उन्होंने खुद दी है।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने नामांकन के साथ दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। हलफनामे के अनुसार, 49 साल के प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास कुल मिलाकर 111 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। प्रशांत किशोर के पास लगभग 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा प्रशांत किशोर के नाम रोहतास जिले के शिवसागर स्थित श्रीराम अल्ट्रा मॉडर्न राइस मिल की भूमि है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 9.75 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर पर आठ मामले दर्ज, किसी में सजा नहीं
प्रशांत किशोर पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। किसी भी मामले में चार्ज फ्रेम नहीं हुआ है। प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज मामलों में गांधी मैदान थाना, सचिवालय थाना, पीरबहोर थाना, सहरसा सदर थाना के अलावा पटना, बेतिया और पश्चिम मुजफ्फरपुर की अदालतों में दर्ज शिकायत मामले शामिल हैं। इनमें एफआईआर संख्या 815/2024 (गांधी मैदान थाना), 154/2025 (सचिवालय थाना), 12/2025 (पीरबहोर थाना), 05/2025 (गांधी मैदान थाना), 226/2025 (सहरसा सदर थाना) के साथ पटना, बेतिया और पश्चिम मुजफ्फरपुर में दर्ज तीन परिवाद (क्रिमिनल कंप्लेंट) मामले भी शामिल हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। इनमें धारा 115, 117, 126, 132, 190, 191, 223, 318, 352 और 356 समेत अन्य धाराएं शामिल हैं। आरोपों में गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करना, हमला, चोट पहुंचाना, आपराधिक साजिश, मानहानि, झूठी सूचना देना और धोखाधड़ी से जुड़े आरोप शामिल हैं। हलफनामे के अनुसार, इन सभी मामलों में अभी सुनवाई चल रही है और किसी भी मामले में प्रशांत किशोर को दोषी ठहराकर सजा नहीं हुई है। अधिकांश मामलों में आरोप तय नहीं हुए हैं 

पटना, दिल्ली और गुवाहाटी में भी संपत्ति 
हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के नाम दिल्ली, गुवाहाटी, पटना समेत विभिन्न स्थानों पर कई आवासीय संपत्तियां भी दर्ज हैं, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये में है। हलफनामे में बैंक जमा, निवेश, शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों का भी विस्तृत विवरण दिया गया है। हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों का करीब 5.77 करोड़ रुपये का ऋण है, जबकि उनकी पत्नी पर लगभग 55.38 लाख रुपये का ऋण बकाया है। 
विज्ञापन


प्रशांत किशोर का पेशा क्या है?
पेशे के कॉलम में प्रशांत किशोर ने स्वयं को पॉलिटिकल एडवाइजर एवं कंसल्टेंट बताया है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत व्यवसाय, पेशा, बैंक ब्याज और डिविडेंड है। वहीं उनकी पत्नी डॉक्टर हैं और वर्तमान में अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल, नई दिल्ली में सीनियर एडवाइजर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर कार्यरत हैं। 

वेधा वेंचर में प्रशांत किशोर की सौ फीसदी हिस्सेदारी 
प्रशांत किशोर ने अपने हलफनामे में यह भी बताया कि प्रशांत किशोर की वेधा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी कंपनी ने वर्ष 2024-25 में जन सुराज पार्टी को 85 करोड़ रुपये तथा जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख रुपये का दान दिया। इसके अलावा वर्ष 2023-24 में जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फ़ाउंडेशन को 2.75 करोड़ रुपये दिया गया। शैक्षणिक योग्यता के संबंध में प्रशांत किशोर ने स्वयं को मास्टर ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA) बताया है। उन्होंने वर्ष 2003 में हैदराबाद स्थित एडमिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI) से यह डिग्री प्राप्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें