फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कोचिंग से लौट रहे इंटर छात्र की ट्रेन से कटकर मौत, आरा सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

Fri, 10 Oct 2025 04:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। घटना आरा रेलवे स्टेशन के समीप जगदेव नगर इलाके की है, जहां कोचिंग से लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी अनिल राय के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हिमांशु महाराजा हाता स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता था। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह कोचिंग खत्म कर अपने किराए के मकान जगदेव नगर लौट रहा था। इसी दौरान रेल लाइन पार करते वक्त अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, झारखंड से बाहर जाने पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें