फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों का आरोप- पोस्टमार्टम के लिए ठेले पर लेकर जाना पड़ा शव

Mon, 29 Jun 2026 04:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाढ़ कोर्ट हॉल्ट के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि रेल पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस का उपयोग नहीं किया, जिससे परिजनों को 800 रुपये देकर ठेले पर शव अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
ट्रेन से कटकर ब्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। बाढ़ कोर्ट हॉल्ट के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय मनीष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बाढ़ प्रखंड के भटगांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार रेलवे लाइन के किनारे-किनारे बाढ़ कोर्ट हॉल्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बाढ़ रेलवे स्टेशन ले आई। बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन


पढ़ें: पुरानी रंजिश में इंजीनियरिंग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; गोरखपुर रेफर

आरोप है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने में रेल पुलिस ने गंभीर लापरवाही बरती। बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में शवों के परिवहन के लिए सरकारी एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया गया। मजबूरन परिजनों ने एक ठेला किराये पर लिया और शव को उसी पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों का कहना है कि ठेले के लिए उन्हें 800 रुपये चुकाने पड़े। खुले ठेले पर शव ले जाते हुए दृश्य को देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। रेलवे स्टेशन और अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद शव को इस तरह ले जाने की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें