फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ब्लेड से गाल काटकर किया जख्मी, नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 12:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar Crime: रंजीत ने कहा कि इतने दिन से मां की याद नहीं आ रही थी। बात-बात में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में रंजीत ने लाठी-डंडे से अजय की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जख्मी करने के बाद रंजीत ने ब्लेड निकालकर उसके गले और गाल पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंडिकेट मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के बीच नशे में धुत एक युवक ने अपने ही छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में छोटा भाई बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक सिंडिकेट मोहल्ला निवासी अशोक कुमार सिंह के 33 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है। घायल अजय का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


जख्मी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह अजय अपने ससुराल से घर लौटा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई रंजीत कुमार ने नशे की हालत में कहा कि इतने दिन से मां की याद नहीं आ रही थी। बात-बात में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में रंजीत ने लाठी-डंडे से अजय की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, जख्मी करने के बाद रंजीत ने ब्लेड निकालकर उसके गले और गाल पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पढे़ं; तेज प्रताप यादव पहुंचे महुआ, किसानों से की मुलाकात, कहा- बिहार में सरकार सिर्फ लूट रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद अजय बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही रंजीत को गिरफ्तार भी कर लिया है। पारिवारिक विवाद को लेकर हुए इस हमले से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें