फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमें न्याय चाहिए, सीबीआई से दिलवाएं या पटना पुलिस से' सीएम नीतीश से बोले रूपेश के परिजन

Mon, 08 Feb 2021 02:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा पुलिस कर चुकी है। हालांकि, रूपेश के परिजन अभी असंतुष्ट हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। साथ ही, कहा कि हमें सिर्फ न्याय चाहिए। आप चाहे सीबीआई से दिलवाएं या पटना पुलिस से। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन

सीएम नीतीश से मिले रूपेश के परिजन

जानकारी के मुताबिक, रूपेश सिंह की पत्नी नीतू सिंह, उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य रविवार (7 फरवरी) शाम करीब चार बजे एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उस वक्त बिहार के डीजीपी एसके सिंघल और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। 

परिजनों ने कही यह बात

बताया जा रहा है कि रूपेश के परिजन कई दिल से मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने पटना पुलिस की पड़ताल पर संतोष व्यक्त किया। रूपेश के परिजनों ने कहा कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। मामले की जांच सीबीआई करे या पटना पुलिस, उन्हें किसी से भी एतराज नहीं है। परिजनों ने कहा कि अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। 

परिजन बोले- मामले की गहन जांच हो

रूपेश के भाई नंदेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। साथ ही, मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की बात भी कही है। नंदेश्वर सिंह ने कहा कि अपराधी के बयान पर पुलिस इसे रोडरेज का मामला मान रही है, लेकिन हम चाहते हैं कि पूरे मामले की गहन जांच हो।
विज्ञापन

ऐसे हुई थी रूपेश की हत्या

बता दें कि पटना में 12 जनवरी को रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने रूपेश पर कई राउंड फायरिंग की थी। शुरुआत में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट पर पार्किंग के ठेके को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया, लेकिन बाद में सभी थ्योरी गलत निकलीं। पटना पुलिस ने दावा किया कि रूपेश को रोडरेज में मारा गया। इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें