फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनाः इंडिगो के स्टेशन मैनेजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मौत

Tue, 12 Jan 2021 09:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पुलिस टीम जांच करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने राजधानी पटना में मंगलवार की शाम इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने पुनाईचक में रूपेश कुमार पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घायल अवस्था में रूपेश कुमार को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रूपेश कुमार एयरपोर्ट से वापस घर लौट रहे थे और इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इस गोली कांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें