फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री, लेकिन 21 मिनट पहले ही निकल गई गाड़ी; स्टेशन पर मचा हड़कंप

Sun, 29 Nov 2026 09:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

अक्सर ट्रेनों की लेटलतीफी की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन बिहार के सासाराम में एक ट्रेन निर्धारित समय से 21 मिनट पहले ही रवाना हो गई। पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस के समय से पहले खुलने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन
सासाराम जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर अपनी लेटलतीफी के लिए सुर्खियों में रहने वाली भारतीय रेल ने अब एक नया कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, भारतीय रेल के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले ही स्टेशन से खुल गई हो। घटना सामने आने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कई यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन प्रबंधक से की है।

गाड़ी संख्या 18427 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से जुड़ी घटना

विज्ञापन

घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन की है, जहां गाड़ी संख्या 18427 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस ने शनिवार रात भारतीय रेल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। रेल यात्रियों का कहना है कि सासाराम रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन के खुलने का निर्धारित समय रात 11:06 बजे है, जबकि यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 21 मिनट पहले यानी रात 10:45 बजे ही स्टेशन से खुल गई।

कई यात्रियों की छूटी ट्रेन
गाड़ी संख्या 18427 के निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले खुलने के कारण सासाराम स्टेशन पर पहुंचे कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। पीड़ित रेल यात्री अब्दुल समद ने बताया कि जब वे ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे, तो पता चला कि उनकी ट्रेन पहले ही रवाना हो चुकी है। ट्रेन के निर्धारित समय से पहले रवाना होने की जानकारी फैलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 'अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह के भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल; जानें और क्या कहा?

यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक से की शिकायत
घटना सामने आने के बाद कई रेल यात्रियों ने तत्काल इसकी शिकायत स्टेशन प्रबंधक से की। हालांकि, इस पूरे मामले पर रेलवे अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे। स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि ट्रेन के रुकने और खुलने की जिम्मेदारी गार्ड की होती है। उन्होंने कहा कि यह घटना गार्ड की गलती के कारण हुई है।

 

सासाराम जंक्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें