फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मेडिकल दुकान की आड़ में हो रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, कथित डॉक्टर त्रिपुरारी सिंह गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 06:01 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

Barh Crime: बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कथित त्रिपुरारी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर हथियार और नकदी बरामद की, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल दुकान की आड़ में चल रहे अवैध हथियारों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कथित डॉक्टर त्रिपुरारी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

विज्ञापन

 
विशेष टीम का गठन और छापामारी
एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को बेलछी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाराह गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार सिंह अपनी खुशी मेडिकल दुकान के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन

 
छापामारी में हथियार और नकदी बरामद
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाराह गांव स्थित आरोपी के घर और मेडिकल दुकान पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, पिस्टल की मैगजीन, एक अतिरिक्त मैगजीन, 7.65 एमएम के 11 जिंदा कारतूस, 5.8 एमएम के 4 कारतूस, एक एयर गन, पिस्टल के 6 कवर और करीब 1 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ी हो सकती है।

पढ़ें- लव जिहाद में किशोरी की हत्या?: दूसरे समुदाय का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, धर्म बदलने के दबाव और जान लेने के आरोप
विज्ञापन

 
पूछताछ में असंतोषजनक जवाब, गिरफ्तारी
छापामारी के दौरान जब आरोपी से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच
पुलिस के अनुसार त्रिपुरारी कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें