फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी को दोस्त के साथ रंगेहाथ पकड़ा, पंचायत के सामने पति ने करवा दी शादी दोनों की शादी

Fri, 20 Mar 2026 03:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: युवक अपने दोस्त के घर आता जाता था। इसी दौरान दोस्त की पत्नी से उसकी बातचीत होने लगी। कुछ ही समय में मामला प्यार तक पहुंच गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों छिप छिपकर मिलने लगे। एक दिन दोनों रंगेहाथ पकड़ा गए। फिर जो हुआ, वह सुर्खियों में है। 
विज्ञापन
शादी के दौरान की तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसने दोस्ती के भरोसे, शादी के पवित्र बंधन एवं सामाजिक मर्यादाओं को चुनौती दी है। शादीशुदा महिला गुरुवर रात अपने पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई, इसके बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ और अंततः पति की सहमति से पंचायत ने दोनों की शादी करा दी। घटना रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नटवार गांव की बताई जाती है।

विज्ञापन


दिल्ली में साथ रहते थे दोनों दोस्त
मिली जानकारी के अनुसार नटवार का रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली में रहता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था। घर आने जाने के क्रम में हीं युवक का अपने दोस्त की पत्नी के साथ संपर्क बढ़ा और फिर यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। बता दें कि महिला की शादी जून 2021 में हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी है। शादी के बाद से हीं पति पत्नी एक साथ दिल्ली में रहने लगे और पास में ही पति का दोस्त भी एक किराए के मकान में रहता था, जो अक्सर उनके घर आया जाया करता था।

फोन से बातचीत के बाद करीब आए दोनों
शुरुआत में दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए। बताया जाता है कि होली में पति पत्नी अपने गांव आये थे, लेकिन पति किसी काम के सिलसिले में गुजरात चला गया। इधर पति के बाहर जाने के बाद महिला अपने मायके आ गई और तभी युवक भी दिल्ली से उससे मिलने गांव पहुंच गया। इस दौरान दोनों का लगातार मिलना जारी रहा।
विज्ञापन

 

शादी के दौरान की तस्वीर


आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए दोनों
वहीं गुरुवार की देर रात जब युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और महिला के पति व परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर गांव में रात भर पंचायत चली और दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई।

दोनों साथ रहने को राजी, पंचायत ने कराई शादी
पंचायत के दौरान मामले को सुलझाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात पर अडिग रहे। पंचायत के फैसले के बाद शुक्रवार की सुबह दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की शादी कराई गई और मां दुर्गा को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए विवाह की रस्में पूरी की।

विज्ञापन

Bihar Police: जवान के साथ रंगेहाथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए मामला

पति की सहमति से हुई शादी
हैरानी वाली बात यह है कि शादी के दौरान महिला का पहला पति भी मौजूद रहा और पंचायत ने पति की सहमति से हीं महिला की दूसरी शादी कराई। इसके अलावा पंचायत के फैसले के अनुसार महिला का एक चार वर्षीय बालक भी अपनी मां के साथ ही रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें