फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'सासाराम की लहरों पर तैरती नई पहचान', हाउसबोट क्रूज से पर्यटन और आस्था को मिला नया सहारा

Sun, 24 Aug 2025 09:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम

सार

सासाराम के दुर्गावती जलाशय में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने हाउसबोट क्रूज सेवा का उद्घाटन किया और 14.91 करोड़ की गुप्ताधाम इको पर्यटन योजनाओं का शिलान्यास किया।
 
विज्ञापन
सासाराम में शुरू हुई हाउसबोट क्रूज सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को चेनारी प्रखंड स्थित दुर्गावती जलाशय में हाउसबोट क्रूज सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 14.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गुप्ताधाम इको पर्यटन विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मंत्री ने कहा कि गुप्ताधाम का धार्मिक और पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए कैमूर की गुफा में शरण ली थी, जिसके बाद इस स्थान का नाम गुप्ताधाम पड़ा। वहीं, भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार से ‘मोहनियां’ और भस्मासुर से ‘भभुआ’ नाम पड़ा। सावन में यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इको पर्यटन योजनाओं से न केवल आस्था को नया आयाम मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


14.91 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

करमचट डैम पर पर्यावरण मंत्री ने कुल 14.91 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने इको पर्यटन, धार्मिक स्थलों का संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को एक साथ साधा है। मंत्री ने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता फिर से एनडीए को आशीर्वाद देगी।

पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस हाउसबोट

दुर्गावती जलाशय में शुरू की गई दो हाउसबोट्स में 8 से 10 लोगों के रुकने की क्षमता है। इनमें लग्जरी एसी कमरे, मॉड्यूलर किचन और आधुनिक बाथरूम की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सैलानी यहां पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं के बीच प्राकृतिक सुंदरता और झरनों के बीच सुकून भरे पल बिता सकेंगे। हाउसबोट सेवा शुरू होने से जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से भरपूर यह इलाका अब पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें