फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और साली की मौत से मचा कोहराम

Sun, 24 Aug 2025 07:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम

सार

रोहतास जिले के सासाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और साली की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों लोग मोहनिया से लौट रहे थे, तभी शिवसागर थाना क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकराई और पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और साली शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वनरसिया गांव निवासी शंकर बिंद अपनी पत्नी प्रियंका देवी और साली मीना देवी के साथ कैमूर जिले के मोहनिया से सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल डाला।
विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन


हादसे में शंकर बिंद और उनकी साली मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी प्रियंका देवी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें