फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस की टक्कर में छोटे भाई की मौत; बड़ा भाई गंभीर

Sun, 05 Jul 2026 07:36 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन (एनएच-30) पर फतुहा के विक्रमपुर में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय राजीव कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि बड़े भाई राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत व एक घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन (एनएच-30) पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। फतुहा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप तेज रफ्तार स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक स्कूल बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अथमलगोला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोड़ निवासी हीरा साव के दो बेटे राजीव कुमार (22) और राजेश कुमार (24) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमपुर के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि बाइक के उड़ गए परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राजीव कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


घायल का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 3000 साल पुराने विकसित नगर के मिले सबूत! बलिराजगढ़ की खुदाई से सामने आया मिथिला का स्वर्णिम इतिहास
विज्ञापन


बस चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। फरार स्कूल बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें