फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना से लापता सेवानिवृत्त सरकारी अमीन का अधजला शव बिहटा से बरामद; दो लोगों पर हत्या की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मृतक के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनका मजदूर बिट्टू कुमार और उनके मामा ने मिलकर उनके पिता की जलाकर हत्या कर दी थी। फिर शव को छुपाने का प्रयास किया था। वहीं, बिहटा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक छोटेलाल प्रसाद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पटना के बिहटा के एक गांव से पुलिस ने लापता एक सरकारी सेवानिवृत्त अमीन का अधजला शव बरामद कर लिया है। सरकारी अमीन राम कृष्णा नगर से लगभग 20 दिनों से लापता था। वहीं, शव मिलने की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन


मृतक सेवानिवृत्त सरकारी अमीन के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पिता छोटेलाल प्रसाद लगभग चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद सरकार द्वारा मिले पैसे से उन्होंने बिहटा के इब्राहिमपुर गांव में 10 कट्ठा जमीन खरीदी थी। यह सभी मूल रूप से पटना के राम कृष्णा नगर के निवासी हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि 15 जून को छोटेलाल प्रसाद अपनी जमीन पर पटवन करने की बात कहकर घर से निकले। उसके बाद उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताने लगा।

उसने बताया कि इसके बाद हमने ने मजदूर बिट्टू कुमार के मोबाइल पर अपने पिता की जानकारी लेनी चाही। इस पर उसने बताया कि कृष्णा के पिता दूसरे गांव जमीन नापी के लिए गए हैं। बार-बार बिट्टू से बात होने पर वह अपने बयान को बार-बार बदलता रहा। उसके आधार पर परिवार के लोगों को शक होने लगा। इसके बाद कृष्णा ने अपने पिता के बैंक खाते की जानकारी ली तो देखा कि उनके खाते से तीन लाख रुपये की निकासी की गई है और वह भी भागलपुर और गुंडा इलाके से।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने बताया कि इसके बाद वह खुद अपने पिता की तलाश में रविवार की देर रात बोरिंग पर पहुंचे। वहां देखा कि परिसर में बने बोरिंग रूम में एक अधजले शव को बक्से में जमीन में दफन किया गया है। उसके बाद पुलिस को मैंने सूचना दी।

फिलहाल घटना के बाद से बिट्टू कुमार और एक जो रिश्ते में मामा लगता है, वह दोनों फरार बताए जा रहे हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनका मजदूर बिट्टू कुमार और उनके मामा ने मिलकर उनके पिता की जलाकर हत्या कर डाली और शव को छुपाने का प्रयास किया था। घटना की पुष्टि करते हुए बिहटा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें