महिला डांसरों के साथ तमंचे पर डिस्को करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। वायरल फुटेज में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक भोजपुरी गानों की धुन पर तमंचा लहराते हुए डांस और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेज पर भोजपुरी गीत बज रहा है और एक महिला डांसर के साथ कई युवक थिरक रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकालकर लहराता है, जबकि दूसरे वीडियो में एक युवक महिला डांसर को पकड़कर उसके हाथ में पिस्टल थमाता है और बेहद खतरनाक तरीके से फायरिंग करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक आपस में सगे भाई हैं।
पढ़ें- Union Budget: पांच साल में 20 नए जल मार्ग, पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और किस तारीख का है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह नगर थाना क्षेत्र के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राज ने वायरल वीडियो की जांच, उसमें शामिल युवकों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।