फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत, छात्र-छात्राओं का हंगामा, प्रिंसिपल पर लगाए ये गंभीर आरोप

Thu, 25 Sep 2025 08:47 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में बुधवार रात एक छात्रा ने तीन मंजिला भवन की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका मुंगेर जिले की रहने वाली थी। छात्राओं और छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल द्वारा समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने के कारण एंबुलेंस देर से पहुंची, जिससे छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास के तीन मंजिला भवन की छत से एक छात्रा ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली। मृतका मुंगेर जिले की रहने वाली थी। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश भड़क गया। आरोप है कि प्रिंसिपल द्वारा समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने के कारण एंबुलेंस को देर से पहुंचना पड़ा, जिससे छात्रा की जान बचाई नहीं जा सकी। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और 4 कार और स्कूटी में आग लगा दी। कॉलेज से लेकर चंडी रेफरल अस्पताल तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


हंगामा की सूचना पर चंडी थाना की पुलिस और आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान हिलसा डीएसपी-एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात मृत छात्रा हॉस्टल की छत पर टहल रही थी। अचानक तेज आवाज आई और छात्राएं बाहर आईं तो देखा कि सोनम खून से लथपथ हॉस्टल के नीचे पड़ी हुई थी। वहीं, छात्राओं का आरोप है कि रात में पुलिस ने हॉस्टल में छात्रों पर अत्याचार किया और धमकी दी कि हॉस्टल में रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, छात्र हॉस्टल खाली कर रहे हैं और प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें