बिहार में नई सरकार बनने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। शुक्रवार शाम को जारी हुए लिस्ट में 36 आईएएस अधिकारी शामिल है। इसमें सचिव, निदेशक, प्रबंध निदेशक, डीडीसी, एसडीओ समेत कई पदों पर आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक बने अनिल कुमार
वहीं श्याम बिहारी मीणा को बिहार राज्य योजना परिषद में अपर सचिव बनाया गया है। सुनील कुमार को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का प्रबंध निदेशक, सुहर्ष भगत को भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक, अमन समीर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशक तथा मनेश कुमार मीणा को खान निदेशक नियुक्त किया गया है। तुषार सिंगला को मत्स्य निदेशक, विजय कुमार को अपर सचिव शिक्षा विभाग, मनोज कुमार रजक को अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, धनंजय कुमार को अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग और आरिफ अहसन को राज्य परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार को सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग का निदेशक (तथा बिहार राज्य संवाद समिति के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। कुमार अनुराग को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक, सुमित कुमार को बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी का परियोजना निदेशक, सौरभ सुमन यादव को कृषि निदेशक, नवीन कुमार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का परियोजना निदेशक, यतेन्द्र कुमार पाल को बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम का प्रबंध निदेशक, विक्रम विरकर को प्राथमिक शिक्षा निदेशक तथा प्रियंका रानी को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है।
उप विकास आयुक्त स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनमें आकाश चौधरी को बेगूसराय, नीलिमा साहू को नवादा और निहारिका छवि को बक्सर का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी स्तर पर निशांत सिहारा को मोतिहारी सदर (पूर्वी चम्पारण), प्रधुम्न सिंह यादव को कटिहार, अंजली शर्मा को अरेराज (पूर्वी चम्पारण), शिप्रा विजयकुमार चौधरी को आरा सदर (भोजपुर), डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम (रोहतास) तथा कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव (भागलपुर) अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।