फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सम्राट चौधरी सरकार ने IAS अफसरों का किया तबादला, पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी किन्हें मिली?

Sat, 16 May 2026 01:06 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

GAD Bihar: बिहार में प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी है। कई जगह बड़े फेरबदल किए गए हैं। आइये जानते हैं किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली?

 
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 2001 बैच के आईएएस अधिकारी मयंक वरवड़े को फिर से पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव पद पर तैनात थे। वहीं 2007 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार को कोसी प्रमंडल के आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। वह पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। दिनेश कुमार इससे शिक्षा विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। 

विज्ञापन

Bihar : पेट्रो उत्पाद दरों में भारी वृद्धि का असर ऑटो-बस पर भी; पटना जिला प्रशासन हरकत में, दी सीधी चेतावनी
विज्ञापन


कौशल किशोर को बेल्ट्रॉन की कमान सौंपी गई
वहीं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में सचिव के पद पर तैनात 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कौशल किशोर को बेल्ट्रॉन का निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं 2010 के आईएएस अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को पटना प्रमंडल के आयुक्त के पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बिहार शहरी आधारभूत सरंचना विकास विभाग में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला किया गया है या उनके प्रभार में परिवर्तन किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें