फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GAD Bihar: चुनाव से पहले इन 11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सात को अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया

Mon, 18 Aug 2025 02:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान दिया था। तब से यह लोग अपने पदास्थापन के इंतजार में थे। अब विभाग ने इन्हें नई जिम्मेदारी दी है। आइए जानते हैं कौन कहां गए...
विज्ञापन
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 2020 और 2023 बैच के आईएएस अधिकारियों को पदस्थापन कर दिया है। इनमें 2023 बैच सात IAS अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

  • आकांक्षा आनंद - बारसोई (कटिहार), एसडीओ
  • कृतिका मिश्रा - पकड़ी दयाल (पूर्वी चंपारण), एसडीओ
  • गरिमा लोहिया - पालीगंज, एसडीओ
  • प्रद्युम्न सिंह यादव - गोगरी (खगड़िया), एसडीओ
  • रोहित कर्दम - शेखपुरा, एसडीओ
  • तुषार कुमार - मुजफ्फरपुर (पूर्वी), एसडीओ
  • अनिरुद्ध पांडेय - मोहनिया, एसडीओ

इन आईएएस अधिकारियों को बनाया गया ओएसडी

विज्ञापन

वहीं आईएएस अधिकारी चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग, नेहा कुमारी को स्वास्थ्य का ओएसडी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें