Patna News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान दिया था। तब से यह लोग अपने पदास्थापन के इंतजार में थे। अब विभाग ने इन्हें नई जिम्मेदारी दी है। आइए जानते हैं कौन कहां गए...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 2020 और 2023 बैच के आईएएस अधिकारियों को पदस्थापन कर दिया है। इनमें 2023 बैच सात IAS अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
आकांक्षा आनंद - बारसोई (कटिहार), एसडीओ
कृतिका मिश्रा - पकड़ी दयाल (पूर्वी चंपारण), एसडीओ
गरिमा लोहिया - पालीगंज, एसडीओ
प्रद्युम्न सिंह यादव - गोगरी (खगड़िया), एसडीओ
रोहित कर्दम - शेखपुरा, एसडीओ
तुषार कुमार - मुजफ्फरपुर (पूर्वी), एसडीओ
अनिरुद्ध पांडेय - मोहनिया, एसडीओ
इन आईएएस अधिकारियों को बनाया गया ओएसडी
विज्ञापन
वहीं आईएएस अधिकारी चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग, नेहा कुमारी को स्वास्थ्य का ओएसडी बनाया गया है।