फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दोस्तों ने अपने ही दोस्त की गोली मार कर की हत्या, पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 12:04 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Murder Case : अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा। मोहल्ले की गली खून से लाल हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काजीपुरा मोहल्ला निवासी लगभग 35 वर्षीय अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु के रूप में हुई है, जो हाल ही में हत्या से जुड़े एक मामले में जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में रोहतास पुलिस के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।

मामूली बात पर दोस्त ने दोस्त को मारी गोली

विज्ञापन

घटना काजीपुरा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर के समीप की है, जहां मंगलवार रात करीब 10 बजे तीन-चार दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर गरमा-गरम बहस चल रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के सिर में तीन से चार गोलियां मारी गईं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस एवं सदर डीएसपी-1 विप्लव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग छह वर्ष पूर्व भी काजीपुरा मोहल्ले में एक कुख्यात अपराधी शिबू पटेल के सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि वर्षों पुरानी इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि, रोहतास पुलिस ने अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद समेत तीन हिरासत में, पटना पुलिस ने क्या कहा?

दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि दोस्तों के बीच आपसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें