फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नगालैंड में बिहार के चार मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, सीएम नीतीश ने की दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा

Sun, 03 Jul 2022 07:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा, "कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखण्ड के रहने वाले 4 मजदूरों की नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में मृत्यु दुःखद। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।" 
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दु:ख जताया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा, "कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखण्ड के रहने वाले 4 मजदूरों की नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में मृत्यु दुःखद। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।" 

उन्होंने लिखा कि "बिहार के मृत 4 मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें