फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: रोहतास में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, सात घायल

Tue, 10 Feb 2026 07:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar news: रोहतास जिले में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए। घायलों में से कई की स्थिति गंभीर है। पुलिस इन सभी के मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में मंगलवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि कुछ को हल्की चोटें आई हैं।

टेंपो और बाइक की जोरदार भिड़ंत
पहली घटना डेहरी-बिक्रमगंज मार्ग स्थित काराकाट मुख्य बाजार की है। यहां मंगलवार दोपहर एक टेंपो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नासरीगंज निवासी जितेंद्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और रामजी शाह के 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे में टेंपो सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में 57 वर्षीय कांति देवी, संगीता देवी, रीता देवी, सुचिता देवी और एक टेंपो चालक शामिल हैं।

कार की चपेट में आने से युवक की मौत
दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के खनीता गांव के समीप हुई। बताया जाता है कि आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजरी गांव निवासी अलख लाल के 40 वर्षीय पुत्र विमलेश लाल के रूप में हुई है।

बाइक से गिरने पर मौत
तीसरी घटना रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सी पर हुई। इस घटना में बाइक सवार फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के तुंबा गांव निवासी रामकुमार पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सिंगर उदित नारायण के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, गर्भाशय निकलवाने का लगाया आरोप

पुलिस जांच में जुटी
तीनों सड़क हादसों में घायल कुल छह लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें