राजद ने पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की विरोध किया। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार की तुलना हिटलर से की और कहा कि यहां सरकार के खिलाफ उठने वाला आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है।
मुकेश सहनी ने उठाए सवाल
नीतीश कुमार के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि जनता की सेवा करना ही नेता का धर्म होता है। ऐसे समय में पप्पू यादव की गिरफ्तारी असंवेदनशील है। वहीं जीतनराम मांझी ने अपनी ही सरकार को घेरा और कहा कि कोई जनप्रतिनिधि अगर जनता की सेवा करे और उसके बदले में उसे गिरफ्तार किया जाए तो वो मानवता के लिए खतरनाक है।
पप्पू यादव ने किया पलटवार
वहीं इस मामले पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है। पप्पू यादव ने कहा कि जब हम वहां गए तो वहां शांति पूर्ण तरीके से चीजों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की सच्चाई में आईजी के नेतृत्व में जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि घटना के 24 घंटे बाद शिकायत दर्ज की गई है, घटना के तुरंत बाद क्यों नहीं हुई।
बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने एमपीएलएडी के तहत खरीदी गईं दर्जनों एंबुलेंस को जनता को समर्पित ना करने पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी पर सवाल खड़े किए थे। इस पर सांसद ने पलटवार करते हुए कहा था कि ड्राइवर के ना होने की वजह से एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पाया।