फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Bihar: रुई गोदाम में आग लगने से करीब आठ लाख का नुकसान, जनरेटर से निकली थी चिंगारी

Thu, 13 Feb 2025 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Fire in Cotton Warehouse: रुई गोदाम में आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि जनरेटर से निकली चिंगारी के चलते गोदाम में आग लगी थी।
विज्ञापन
रुई गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में सिलाव के तिनमुहानी भूई मोड़ पर स्थित एक रुई गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। जनरेटर से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह निवासी मोहम्मद सलमान के स्वामित्व वाले इस गोदाम में रुई की धुनाई का कार्य चल रहा था। दुकान मालिक के अनुसार, जनरेटर से अचानक निकली चिंगारी ने रुई को अपनी चपेट में ले लिया। हमने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन रुई की प्रकृति के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुट गए। सिलाव थाना से पहली दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए राजगीर अग्निशमन केंद्र से भी अतिरिक्त दमकल बुलानी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया, प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण जनरेटर से निकली चिंगारी प्रतीत होती है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़ित दुकान मालिक द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान मालिक के अनुसार, इस घटना में लगभग सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें