फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 'मेरे रहते बिहार में भाजपा नहीं बना सकती सरकार', लालू प्रसाद के इस इस बयान पर मचा बवाल

Thu, 13 Feb 2025 11:51 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में हमारे रहते भाजपा सरकार नहीं बना सकती। बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुकी है। वैसे भी मेरे रहते बिहार में भाजपा के सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारे रहते भाजपा सरकार नहीं बना सकती। दरअसल दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार की करारी हार के बाद पत्रकारों ने जब लालू प्रसाद से सवाल किया कि जिस तरह से दिल्ली में भाजपा ने अप्रत्याशित जीटी हासिल कर के जीत दर्ज की है, तो क्या ऐसे में इसका असर बिहार में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव पर भी पड़ेगा? इसके जवाब में लालू प्रसाद यदाव ने जवाब दिया कि बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुकी है। वैसे भी मेरे रहते बिहार में भाजपा के सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है।



भाजपा नेता ने लालू यादव और तेजस्वी को बताया 'धृतराष्ट्र' और 'दुर्योधन'
लालू प्रसाद यादव के द्वारा 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने  लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र और तेजस्वी यादव को दुर्योधन के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अभी धृतराष्ट्र के रोल में हैं। अपने पुत्र दुर्योधन को सत्ता में बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकदम व्याकुल हैं। लालू प्रसाद फिलहाल यह सपना देखना छोड़ दें, क्यों कि वह दुर्योधन को कभी नहीं राज दे सकते हैं। दुर्योधन का जो हाल था वही होने वाला है।



लालू प्रसाद यादव घोटालों के हैं सम्राट
भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बड़बोले नेता हैं। वह घोटालों के सम्राट रहे हैं। वह झारखंड के कोटवार जेल को सुशोभित कर चुके हैं और सजायाफ्ता हैं। लालू प्रसाद यादव अभी धृतराष्ट्र के रोल में हैं। अपने पुत्र दुर्योधन को सत्ता में बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकदम व्याकुल हैं। इसलिए उनको  समझ में नहीं आता है। उनको पहले यह समझना चाहिए कि बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से बने थे। और भारतीय जनता पार्टी के बैसाखी से बने थे। और आगे 2025 में सीट नहीं आने वाला है। क्योंकि जनता काम देखती है। जनता ने विकास देखा है और उनका विनाश देखा है। उनका घोटाला दिखा है, घपला देखा है, हत्या  और अत्याचार देखा है नरसंहार देखा है। और अब जनता सुशासन देख रही है नौकरी रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा और महिलाओं का उत्थान देख रही है इसलिए लालू प्रसाद सपना देखना छोड़ दे वह दुर्योधन को कभी नहीं राज दे सकते हैं। दुर्योधन का जो हाल था वही होने वाला है।

                 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें