बिहार में पहली बार आयोजित 32वीं नेशनल जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप 2024-25 का गुरुवार को समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया। साथ में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, निदेशक रविंद्रनाथ चौधरी, बिहार सरकार के सलाहकार सीके अनिल, पटना की मेयर सीता साहू, भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता, आयोजन सचिव रमाशंकर प्रसाद, झारखंड तलवारबाजी संघ के जय कुमार सिन्हा और अशोक दुधारे भी उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तलवारबाजी के ईपी इंडिविजुअल इवेंट के बालिका वर्ग में हरियाणा की अन्नूप्रिया ने स्वर्ण पदक, तेलंगाना की नाजिया शेख ने रजत पदक, महाराष्ट्र की माही अर्द्वाद तथा हरियाणा की प्राची लोहान ने कांस्य पदक हासिल किया।
तलवारबाजी के सेबर इंडिविजुअल इवेंट के बालक वर्ग में मणिपुर के मोरांबा ने स्वर्ण पदक, तमिलनाडु के अरलीन ने रजत पदक, हरियाणा के अभिषेक और राजस्थान के सुमित यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।
तलवारबाजी के फॉयल टीम इवेंट के बालक वर्ग में मणिपुर ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत पदक, गुजरात और पंजाब ने कांस्य पदक हासिल किया।
तलवारबाजी के फॉयल इंडिविजुअल इवेंट में हरियाणा के सचिन ने स्वर्ण पदक, एसएससीबी के संसम हिमेश सिंह ने रजत पदक, मणिपुर के ओणम दिनेश तथा कंगबम दिनेश ने कांस्य पदक हासिल किया।
तलवारबाजी के सेबर इंडिविजुअल इवेंट के बालिका वर्ग में हरियाणा की आखिरी ने स्वर्ण पदक तथा सारिका ने रजत पदक, गुजरात की ऋतु प्रजापति तथा मणिपुर की लैशराम अबी ने कांस्य पदक हासिल किया।
तलवारबाजी के ईपी इंडिविजुअल इवेंट के बालक वर्ग में पंजाब के बलीराम जोशी ने स्वर्ण पदक, तेलंगाना के लोकेश बेमानी ने रजत पदक, हरियाणा के गौरव और पंजाब के शौर्य अश्विनी ने कांस्य पदक हासिल किया।
तलवारबाजी के फॉयल इंडिविजुअल इवेंट के बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की दीपांशी ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की प्राची ने रजत पदक, मणिपुर की ताखेलम्बम मंगेलीबी और तमिलनाडु की आशिता एस जॉयस ने कांस्य पदक हासिल किया।