फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फिल्मी स्टाइल में अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, महिलाओं से 10 लाख का जेवर और नकदी लेकर फरार

Thu, 05 Dec 2024 09:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

फिल्मी स्टाइल में गोलंबर पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। महिलाओं से 10 लाख का जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के गोलंबर पर टाटा मोटर्स और हुंडई शोरूम के सामने बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने जुट गई है।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद गोलंबर पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। पीड़ित राजेश सिंह ने बताया कि घर में शादी को लेकर आभूषण खरीदने बक्सर आए थे और लौटने के क्रम में यह घटना हो गई। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जमुना चौक स्थित आरके ज्वेलर्स से शादी के लिए आभूषण की खरीदारी कर अपने गांव बलिहार जा रहे थे। कार में उनके साथ घर की दो महिलाएं भी सवार थी। इसी बीच गोलंबर पर दो युवक उनके गाड़ी को रोककर कहने लगे कि उनकी गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। कार रोक कर मोबिल देखने के लिए जैसे ही नीचे उतरे, तब तक बाइक सवार युवकों ने सबकी आंखों पर मिर्ची पाउडर जैसा कुछ छिड़कने लगे।

जब तक कोई कुछ समझ पाता अपराधियों ने महिलाओं के हाथ से लगभग 10 लाख रुपये का आभूषण वाला थैला और पर्स में रखे 90 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि 75 हजार का गहना और 80 हजार रुपये लेकर भागने की सूचना मिली है। पुलिस फिलहाल लूट मानने से इंकार कर रही है। हालांकि, अब जांच के बाद पता चलेगा की यह लूट है या कुछ और।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें