फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अचानक बेटे के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे पिता लालू, भारी बारिश के बीच समर्थकों से की मुलाकात

Wed, 10 Jul 2024 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लालू प्रसाद यादव पहुंचे। जहां वो अपने कार्यकर्ता राजकुमार राय के छोटे भाई सुजीत कुमार की शादी समारोह में शामिल हुए। भारी बारिश के बीच वो गाड़ी पर सवार होकर पटना से बिदुपुर के खजुरा पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लालू प्रसाद यादव पहुंचे। भारी बारिश के कारण लालू प्रसाद यादव अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। अपनी गाड़ी से ही कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लालू प्रसाद यादव बिदुपुर के दूसरे गांव में पहुंचे। खजवाता गांव स्थित इंद्रजीत दुबे के निधन हो जाने पर उनके परिवार वालों से मुलाकात की। लालू प्रसाद यादव की पहुंचने की खबर किसी भी कार्यकर्ता को भी नहीं थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव की आने की भनक जैसे ही लोगों को मिली आसपास के लोग लालू प्रसाद यादव को देखने के लिए पहुंचने लगे।

विज्ञापन


लालू प्रसाद मृतक के परिवार वालों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद लालू प्रसाद यादव पटना फिर वापस लौट गए। लालू प्रसाद यादव के जाने के बाद कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद यादव की पहुंचने की सूचना मिली। लालू प्रसाद यादव का तेजस्वी यादव के क्षेत्र में अचानक दौरा यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी लालू प्रसाद यादव अचानक तेजस्वी यादव के क्षेत्र में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें