फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में बड़ी कार्रवाई! कार्यपालक अभियंता के 6 ठिकानों पर EOU का छापा, आय से 85% अधिक संपत्ति का आरोप

Thu, 30 Jul 2026 02:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सासाराम के लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में करीब 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति आय से 85 प्रतिशत अधिक होने का आरोप सामने आया है। कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
 
विज्ञापन
छापेमारी करती ईओयू की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईओयू की इस कार्रवाई से विभाग सहित प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम ने सासाराम स्थित कार्यालय और डेहरी स्थित आवास समेत कई स्थानों पर दस्तावेजों की गहन जांच की।

विज्ञापन


शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत आर्थिक अपराध इकाई को मिली थी। प्रारंभिक जांच के बाद ईओयू ने निगरानी की विशेष अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया और इसके आधार पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

आय से 85 प्रतिशत अधिक संपत्ति का आरोप
शुरुआती जांच में करीब 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति आय से 85 प्रतिशत अधिक होने का आरोप सामने आया है। कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ये सब अरविंद कुमार की ज्ञात आय से अधिक बताए जा रहे हैं। अरविंद कुमार चौधरी मूल रूप से बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सासाराम स्थित लघु सिंचाई प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी?
विज्ञापन


छह शहरों में एक साथ हुई छापेमारी
निगरानी डीएसपी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सासाराम, डेहरी, पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर और बांका स्थित कुल छह ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों से मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। तलाशी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें