फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंजीनियरिंग छात्रा का संदिग्ध हालात में शव बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया; जांच शुरू

Mon, 13 Apr 2026 10:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बिहटा में इंजीनियरिंग छात्रा अनुपमा कुमारी का शव संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है, जबकि मोबाइल जब्त कर मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पटना के बिहटा में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में सोमवार देर शाम एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के मकान से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड निवासी अशोक सिंह की 23 वर्षीय पुत्री अनुपमा कुमारी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से बिहटा में अकेले रहकर पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन

 
कमरा बाहर से बंद, अंदर जल रहे थे लाइट-पंखा
मकान मालिक रामअयोध्या सिंह ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली कि छात्रा का कमरा बाहर से बंद है, जबकि अंदर लाइट और पंखा चल रहा है। कई बार फोन करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां छात्रा मृत अवस्था में मिली।
 
परिजनों का हत्या का आरोप
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन औरंगाबाद से बिहटा पहुंचे। मृतका के पिता अशोक सिंह ने बताया कि उनकी बेटी से एक दिन पहले सुबह बात हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य थी। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
 
बहन ने भी जताई संदेह की आशंका
मृतका की बड़ी बहन आकांक्षा कुमारी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले सुबह उनकी अनुपमा कुमारी से बातचीत हुई थी और वह सामान्य तरीके से बात कर रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुपमा गांव जाने की बात कर रही थी। बहन ने आरोप लगाया कि छात्रा पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद का जिक्र करती थी और आशंका जताई कि उसी विवाद के कारण घटना हुई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दरवाजा बाहर से बंद होना संदेह को और बढ़ाता है।
विज्ञापन

 
पुलिस और एफएसएल टीम की जांच जारी
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने भी जांच की है। उन्होंने कहा कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, यह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद से परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। अचानक हुई इस घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें