फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bankipur Bihar Election : आचार संहिता लागू, पटना की बांकीपुर सीट पर उप-चुनाव की तारीख आई; कब-क्या होगा?

Thu, 02 Jul 2026 02:02 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीखें आ गई हैं। इसी महीने चुनाव हो जाएगा। पटना में आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 20 साल तक रहे विधायक। अब वह किसे लड़ाएंगे यहां? - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में फिर चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। एक सीट पर उप चुनाव होना है, लेकिन बिहार में इसकी चर्चा लंबे समय से चल रही थी। अब भारत निर्वाचन आयोग ने पटना की बांकीपुर सीट पर उप चुनाव की तारीखें जारी कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन को पार्टी राज्यसभा ले गई। इसी कारण नितिन ने इस सीट से विधायकी छोड़ी और अब उप चुनाव हो रहा है। 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को मतगणना के साथ परिणाम जारी हो जाएगा।
विज्ञापन



नामांकन की अंतिम तारीख तक रहेगा कशमकश

पटना की बांकीपुर सीट के उप चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। छह जुलाई को इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद नामांकन शुरू हो जाएगा और 13 जुलाई तक नॉमिनेशन किया जा सकेगा। 16 जुलाई तक नाम वापसी की तारीख है। चूंकि यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट रही है और बिहार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने से दूर रहे प्रशांत किशोर ने इस सीट पर उप चुनाव में उतरने की तैयारी दिखाई है, इसलिए 13 जुलाई तक यहां कशमकश रहेगा। अगर प्रशांत किशोर चुनाव में उतरते हैं तो पूरे देश का ध्यान इस सीट पर इसलिए आ जाएगा, क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में यह सीट भाजपा के पास रही है और उसने अभी प्रत्याशी तय नहीं किया है, इसलिए पार्टी के अंदर प्रयासरत नेताओं के बीच अब अंतिम दौर का प्रयास चलेगा कि टिकट उन्हें मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची का फिर से होगा प्रकाशन?
बिहार के इस उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन फिर से नहीं किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर ही 182 बांकीपुर सीट पर उप चुनाव के दौरान मतदान होगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें