फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तेजप्रताप के कैंडिडेट अरुण कुमार यादव की पिटाई, पटना के MLA फ्लैट में मारपीट कर 50 हजार कैश भी लूटा

Tue, 07 Oct 2025 10:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : चुनावी माहौल में तेजप्रताप एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा का कारण तेज प्रताप यादव नहीं, बल्कि उनका कैंडिडेट है, जिसकी बदमाशों ने MLA फ्लैट में घुसकर उनके साथ मारपीट की है। आरोप 50 हजार कैश लूटने का भी है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार अरुण कुमार यादव के साथ मारपीट की गई है। अरवल विधानसभा (214) से पार्टी के प्रत्याशी अरुण कुमार यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनको बंधक बनाकर न सिर्फ उनके साथ मारपीट की गई, बल्कि और लूटपाट का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन


क्या लिखा है आवेदन में 
पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित अरुण कुमार यादव ने बताया कि वह टिकट के सिलसिले में एमएलए फ्लैट में ठहरे हुए थे। सोमवार की देर रात (लगभग 3 बजे) कुछ हथियारबंद लोग उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। उन अपराधियों के पास हथियार भी थे। उन्होंने अरुण कुमार यादव और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को पहले बंधक बनाया, फिर उनके साथ मारपीट की। अरुण कुमार यादव का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। इस दौरान उनके कागजी दस्तावेज़, घड़ी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और पास में रखे ₹50 हजार नकद रुपए भी लूट लिए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें