फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : दिवाली और लोक आस्था के महापर्व छठ की छुट्टियों पर आया महत्वपूर्ण अपडेट, जानिए क्या है अब की तारीख

Tue, 07 Oct 2025 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : दिवाली और लोक आस्था के महापर्व छठ की छुट्टियों पर नया और महत्वपूर्ण अपडेट आ गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तिथि की घोषणा कर दी है। अब आप भी जानिए कि  क्या है अब नई तारीख। 
विज्ञापन
दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में दीपावली की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तिथि की घोषणा कर दी है। पहले दिवाली का अवकाश 22 अक्टूबर (बुधवार) को घोषित किया गया था। अब इसे बदलकर 20 अक्टूबर (सोमवार) कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, इस साल लक्ष्मी पूजा और दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। वहीं ज्योतिषीय गणना के अनुसार अमावस्या तिथि भले ही 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी, लेकिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर को ही हो रहा है। इसलिए, अधिकतर स्थानों पर दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी, जिसके कारण छुट्टी में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025: दरभंगा या मधुबनी? यहां से बिहार चुनाव लड़ना चाह रहीं मैथिली ठाकुर, भाजपा को बताई इच्छा
विज्ञापन


दिवाली के बाद, बिहार का लोक आस्था का महापर्व छठ भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह तीन दिवसीय पर्व है। 25 अक्टूबर  यानि शनिवार को नहाय-खाय मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर यानि सोमवार को संध्या अर्घ्य मनाया जाएगा, जबकि 28 अक्टूबर यानि मंगलवार को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पर्व पर भी राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें