फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीबीआई को लेकर सीएम नीतीश के साथियों ने कहा- आम सहमति वापस ले सरकार

Mon, 29 Aug 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।

सार

महागठबंधन आंतरिक राजनीतिक अंतर्विरोधों के अलावा राजद की संलिप्तता वाले भ्रष्टाचार के मामलों के कारण असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘भ्रष्ट’ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बिहार में नीतीश कुमार सरकार से बचाने के लिए कहा जा रहा है और इसलिए महागठबंधन के नेता राज्य में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई सामान्य सहमति वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि इस तरह की मांग करना संघीय ढांचे के खिलाफ होगा। पार्टी की बिहार इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस लेने की सत्तारूढ़ महागठबंधन में मांग उठना इसके नेताओं में पैदा हुई ‘असुरक्षा’ की भावना को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा, महागठबंधन आंतरिक राजनीतिक अंतर्विरोधों के अलावा राजद की संलिप्तता वाले भ्रष्टाचार के मामलों के कारण असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ महागठबंधन अपने सामने आ रहे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की स्वायत्त एजेंसियों को लेकर शोर-शराबा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें