फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : बिहार में मृत चिकित्सक को मिला प्रमोशन और हुआ तबादला

Wed, 10 Mar 2021 01:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार में लगभग एक महीने पहले मृत चिकित्सक को प्रमोशन देकर ट्रांसफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के इस अजीबोगरीब मामले पर मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में यह मामला उठा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस पर सफाई दते हुए कहा कि तबादले की प्रक्रिया विभाग में बहुत लंबी होती है।

विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद इस मामले की जानकारी होते ही ट्रांसफर की प्रक्रिया में शामिल जिम्मेदार अधिकारी को सौंपा नोटिस जारी किया गया है और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

दरअसल, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 12 डॉक्टरों के ट्रांसफर का नोटिस जारी किया था। सूची में शामिल डॉक्टरों में से एक डॉक्टर रामनारायण राम की मौत सात फरवरी को हो चुकी है। लेकिन विभाग ने उनका तबादला करने के साथ ही उन्हें प्रमोशन भी दे दिया।
विज्ञापन


मंत्री के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने भी सफाई देते हुए कहा कि जिस वक्त पोस्टिंग के लिए इंटरव्यू हुआ था, उस समय वे स्वस्थ थे और उनके निधन की खबर नहीं मिली थी। ऐसे में तकनीकी कारणों से उनका ट्रांसफर-पोस्टिंग हो गया।

मामले की जानकारी के बाद वरिष्ठ डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दे दिया गया है। राजद विधायक विजय सम्राट ने मामले को सदन में उठाया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था लचर है और अधिकारी लापरवाह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें