फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, खराब मौसम के कारण आई तकनीकी खराबी

Thu, 30 Oct 2025 09:50 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar Election: हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर खराब मौसम और अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

बताया जा रहा है कि यह घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम के समीप तिरोजपुर गांव की है, जहां पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग खेत में कराई। घटना के समय बृजभूषण शरण सिंह संदेश विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी राधा चरण साह के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल होकर संबोधन कर लौट रहे थे। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर पायलट ने नियंत्रण खोने से पहले ही खेत में सुरक्षित लैंडिंग कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली और बृजभूषण शरण सिंह को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाद में तकनीकी टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच शुरू की। घटना के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन पायलट की तत्परता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें