फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला

Thu, 30 Oct 2025 09:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट और कांटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जनता ने उन्हें 20 साल दिए, अब मुझे सिर्फ 20 माह दीजिए। जो काम उन्होंने 20 साल में नहीं किया, हम 20 महीने में कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह बिहार को ठगने आते हैं, वोट लेकर ठेंगा दिखा देते हैं। बिहार की जनता ने इन्हें सब कुछ दिया सांसद बनाया, केंद्र में सरकार बनाई, लेकिन 11 साल बीत गए, बिहार आज भी वहीं का वहीं खड़ा है।

तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट और कांटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जनता ने उन्हें 20 साल दिए, अब मुझे सिर्फ 20 माह दीजिए। जो काम उन्होंने 20 साल में नहीं किया, हम 20 महीने में कर दिखाएंगे। बारिश के बीच भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता का आभार जताया और कहा कि यह जनता का जोश बदलाव की निशानी है।

विज्ञापन


पढे़ं: 'यह जंगलराज को रोकने का चुनाव, बिहार से एक-एक घुसपैठिया निकालेंगे', अमित शाह ने भरी हुंकार
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले यह बताएं कि पिछले 11 साल में बिहार को क्या दिया और गुजरात को क्या दिया। उन्होंने कहा कि अगर तुलना की जाए तो साफ दिखेगा कि गुजरात उद्योग-धंधे का केंद्र बन गया, लेकिन बिहार आज भी पिछड़ा हुआ है। अब समय आ गया है इस सरकार को बदलने का और महागठबंधन की सरकार बनाने का ताकि बिहार का असली विकास हो सके।

अमित शाह पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि भारत के गृह मंत्री कहते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है। लेकिन पंजाब, हरियाणा और गुजरात में जमीन दिख जाती है, बिहार में नहीं दिखती। ये लोग जानबूझकर बिहार को पीछे छोड़ना चाहते हैं। अब ऐसा नहीं होगा, हमारी सरकार बनेगी और हम 20 माह में बिहार को बदल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें