फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: गांव के बधार से नाबालिक लड़की का शव बरामद, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

Thu, 13 Mar 2025 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Crime News: गांव के बधार से एक नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लड़की के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रोहतास के कछवां थाना क्षेत्र का बताया जाता है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका के भाई ने बताया कि बीते बुधवार दोपहर वह घर से निकलकर किसी कार्य से दालान पर गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। भाई ने बताया कि बहन की खोजबीन के लिए देर शाम तक अपने स्तर से पूरा प्रयास किया गया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इज्जत प्रतिष्ठा के डर से न ही गांव के लोगों को बताया गया और न ही पुलिस को सूचना दी गई।



अगले दिन गांव के बधार से मिला शव 
गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे जब गांव की कुछ महिलाएं खेत की तरफ घास काटने गई तो उन्होंने एक लड़की का शव देखा। उसके बाद घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली के एक दिन पहले दो भाई समेत तीन की मौत, एक दूसरे को बचाने में तीनों की गई जान

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
मामले में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि गुरुवार दोपहर जिले के कछवां थाना में एक लड़की का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उसके बाद कछवां थाना अध्यक्ष वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचित करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही अंचल पुलिस निरीक्षक नासरीगंज के साथ मेरे द्वारा भी घटना स्थल पर जाकर परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की गई है और पूरे मामले में हर बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: महिला समेत दो की हत्या, पति ने पीट-पीटकर मार डाला; ससुराल पक्ष पर लगाये गंभीर आरोप
विज्ञापन


परिजनों का दुष्कर्म कर हत्या का आरोप 
घटना को लेकर परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि बीते बुधवार के दिन उसकी बहन गांव से ही अचानक गायब हो गई। शाम तक काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका और अगले दिन गांव के खेत से ही उसका शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उसकी नाबालिग बहन का किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और कपड़े फाड़कर जलाया भी गया है। हालांकि, इस दौरान परिजनों ने किसी के ऊपर शक होने की बात नहीं बताई।

घटना स्थल से एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य 
वहीं, घटना को लेकर बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि कछवां थाना क्षेत्र से एक नाबालिक का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एफएसएल टीम द्वारा सबूत इकट्ठा किए गए हैं और पुलिस परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें