फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दानापुर में करंट लगने से दंपति झुलसे, पति की मौत, पत्नी घायल; लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Sun, 09 Jul 2023 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राजकुमार सिंह अपने खेत में बिजली के तार से करंट प्रवाहित कर रहे थे। बरसात के मौसम के कारण पानी भरे खेत में पति-पत्नी जैसे ही वहां पहुंचे, दोनों करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सड़क जाम कर विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना जिले के दानापुर के शाहपुर में रविवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पति-पत्नी बिजली के तार के चपेट में आने से झुलस गए। इस हादसे में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना मनेर मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग खेत मालिक के खिलाफ नारे लगा रहे थे। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दाऊद पुर निवासी पुलिस राय अपनी पत्नी सुमति देवी के साथ रविवार को दाउदपुर के खेत में मॉर्निंग वॉक करने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान खेत में बिजली प्रवाहित तार पड़ा था। जहां दोनों पति-पत्नी बिजली के तार की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने के बाद आसपास गांव के लोगों ने दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस राय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, हादसे में बुरी तरह से झुलसी सुमति देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे दाउदपुर गांव के लोग उग्र हो गए और पटना मनेर मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। आसपास के लोगों ने बताया कि खेत राजकुमार सिंह का है। लोगों ने आरोप लगाया कि राजकुमार सिंह अपने खेत में बिजली के तार से करंट प्रवाहित कर रहे थे। बरसात के मौसम के कारण पानी भरे खेत में पति-पत्नी जैसे ही वहां पहुंचे, दोनों करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने भी यही बताया कि खेत में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। जहां वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें