बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन से अलग होने के बाद भी वह उनका हाल पूछते रहते थे। लेकिन उनके परिवार के लोग कई तरह के आरोप लगाने लगे।
जिसके बाद उन्होंने फोन करना बंद कर दिया है। अब उनकी तबीयत की जानकारी अखबार से मिल जाती है। हम तो चाहते हैं कि लालू प्रसाद को जो तकलीफ और परेशानी है उससे जल्द उनको छुटकारा मिल जाए।
सात निश्चय-2 के लिए बजट में होगा प्रावधान
बजट की चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि इस बार सात निश्चय 2 के लिए भी बजट में प्रावधान होगा। इसकी योजनाओं के प्रारूप लगभग तैयार हो चुके हैं ।2021 में ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आम बजट विकास को आगे बढ़ाने वाला होगा। नीतीश ने कहा कि जो काम पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें तो पूरा किया जाएगा, साथ ही कई और काम को शुरू किए जाएंगे। बजट राज्य के विकास को आगे ले जाने वाला होगा।