फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन टैपिंग जांच: पेगासस मामले में विपक्ष को मिला नीतीश का साथ, कहा- संसद में हो बहस

Tue, 03 Aug 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

  • जांच का किया समर्थन, बोले, इस मुद्दे पर संसद में हो बहस
  • नीतीश कुमार ने कहा- सब चीजों पर एक-एक कदम देखकर उचित कदम उठाना चाहिए
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेगासस मामले पर विपक्ष को अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, फोन टैपिंग मामले की जांच जरूर होनी चाहिए। साथ ही संसद में इस पर बहस होनी चाहिए। जब इतने दिनों से लोग संसद में मुद्दा उठा रहे हैं, तो इसकी जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आए। अगर कोई किसी को भी परेशान करने की कोशिश कर रहा है, तो जांच तो होनी ही चाहिए।

विज्ञापन


आगे कहा कि इन सब चीजों पर एक-एक कदम देखकर उचित कदम उठाना चाहिए। जो कुछ हो रहा है उसकी पूरी जांच होनी चाहिए कि लोग फोन को सुन रहे हैं। सच्चाई सामने आनी चाहिए। यह विवाद बना हुआ है। किसके साथ क्या हुआ? किसके बारे में क्या हुआ? यह लोगों को जानकारी होनी चाहिए।



नीतीश कुमार ने इसके साथ ही कहा कि एक बार जातिगत जनगणना भी हो जानी चाहिए। इससे सभी का फायदा है। यह देश के हित में है। इससे परस्पर संबंध बेहतर होंगे। गौरतलब है कि पेगासस मामले पर विपक्ष लगातार सरकार से जांच की मांग कर रहा है। वहीं, बिहार में जातिगत जनगणना की हाल में राजद नेता तेजस्वी ने मांग की थी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जब जानवरों की गणना हो सकती है तो जातिगत जनगणना क्यों नहीं हो सकती। इसके लिए तेजस्वी ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगने को कहा था। हालांकि नीतीश का कहना है कि वर्ष 1990 से ही वे इसके पक्षधर रहे हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें