फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश ने इन कामों को जल्दी पूरा करने का दिया आदेश, योजना से क्या फायदा होगा मुख्यमंत्री ने बताया

Mon, 02 Mar 2026 12:45 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के दो प्रमुख इलाकों में गए। इस इलाके के लोगों को जाम की समस्या रोज जूझना पड़ता है। इससे निपटने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने योजना को मंजूरी दी थी। इस पर काम शुरू हो चुका है। सीएम नीतीश आज जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्या कहा? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ लिया निर्माण कार्य का जायजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। इसके पूर्ण होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी तथा न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। फोर लेन सड़क बन जाने से शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर भी खुबसूरत दिखेगा।

विज्ञापन

 

कहां से कहां तक चल रहा है निर्माण कार्य?

नाला के ऊपर तैयार हो रही सड़क। - फोटो : अमर उजाला
पटना डीएम के अनुसार, पटना के नौ ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी का बहाव सैदपुर नाला के माध्यम से होता है। नगर विकास विभाग अन्तर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा 259.81 करोड़ रूपये की लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस नाला की लंबाई 5.61 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री ने बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और जल्द पूर्ण करें। इसके पूर्ण होने से इस क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगा और जलजमाव की समस्या नहीं रहेगी। नाले के ऊपर सड़क बनने से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

1.4 किलोमीटर लंबी सड़क नाले के ऊपर बनाई जा रही

निर्माण कार्य का जायजा लेते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बाकरगंज नाला पटना शहर के भीतरी हिस्से में स्थित एक मुख्य नाला है जो उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। यह नाला शहर के कई भागों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों के बीच से गुजरता है। वर्षा के समय जल निकासी के लिये यह एक अहम मार्ग है। इस योजना के तहत 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क नाले के ऊपर बनाई जा रही है, जिससे ट्रैफिक और जल निकासी दोनों में सुधार होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें