फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : आज सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन, मिल रहीं बधाइयां; कहां रक्तदान, कहां कटेगा 75 किलो का केक?

Sun, 01 Mar 2026 11:08 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75 साल के हो गए। लगातार बधाईयों के साथ-साथ रक्तदान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना भी की जा रही है। 75 किलो के केक भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देर रात से ही बधाईयां दी जा रही हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई  के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं रक्तदान किया जा रहा है तो कहीं 75 किलो का केक काटा जा रहा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, NHM संविदा कर्मियों के मानदेय में होगी 10% की बढ़ोतरी
 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर काटा गया 75 पाउंड का केट - फोटो : अमर उजाला
75 पाउंड का काटा गया केक 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाते हुए पटना के नौलखा मंदिर में हवन पूजन कर 75 पाउंड का केक काटा गया। यह आयोजन जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह के द्वारा किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर एलबी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विकास के कारण बिहार में आज जो तरक्की हुई है, इसके लिए मुख्यमंत्री स्वस्थ और दीर्घायु रहे और लगातार बिहार के विकास में काम करते रहें। 
विज्ञापन

रक्तदान में शामिल बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लगवाया रक्तदान शिविर 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है वह दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। वहीं “एक विवाह ऐसा भी” सामूहिक विवाह और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के दर्द, बिहार की एसिड पीड़ित बेटियों को सहारा देने के लिए मशहूर स्थल माँ ब्लड सेंटर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 75वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया है। यह आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा करवाया जा रहा है। 
यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI ने लहराया परचम; अध्यक्ष पद से खिसका ABVP
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें